अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादियों ने कल बृहस्पतिवार को सीरिया के पश्चिमी शहर लाज़किया में स्थित बश्शार असद के समर्थकों के घरों पर रॉकेट से हमला कर 2 नागरिकों को शहीद और 12 को घायल कर दिया है।
सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब और तुर्की के समर्थक आतंकवादियों ने लाज़किया शहर में स्थित आवासीय घरों पर रॉकेट से हमला किया, जिससे दो नागरिक शहीद हो गए जबकि 12 घायल हुए हैं और कई वाहन जलकर राख हो गए।
सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी घोषणा की है कि आतंकवादियों ने इस देश के पश्चिमी शहर लाज़किया में बश्शार असद के समर्थकों के घरों पर हमला किया है जिसकी वजह से घरों में आग भड़क उठी। इस हमले के परिणाम स्वरूप सरकारी कार्यालय दारुलइफ़ता को भी गंभीर नुकसान पहुंचा।





















